होम › Chhattisgarh › D.Ed Candidates Protest: आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली: 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग, बोले- 800 से ज्यादा ST पद खाली फिर भी नहीं मिली नौकरी
Chhattisgarh

D.Ed Candidates Protest: आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली: 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग, बोले- 800 से ज्यादा ST पद खाली फिर भी नहीं मिली नौकरी

WhatsApp Facebook
D.Ed Candidates Protest: आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली: 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग, बोले- 800 से ज्यादा ST पद खाली फिर भी नहीं मिली नौकरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

D.Ed Candidates Protest: रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के D.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में रैली निकाली। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले निकाली गई रैली बलबीर सिंह जुनेजा ऑडिटोरियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में D.Ed अभ्यर्थियों के साथ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी और समाज के लोग शामिल हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग का समर्थन किया।

D.Ed Candidates Protest: 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग

अभ्यर्थियों और सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कुल 1316 पद रिक्त हैं। इनमें 800 से अधिक पद अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पद रिक्त होने के बावजूद पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

D.Ed Candidates Protest: कोर्ट के आदेशों के बाद भी नियुक्ति नहीं

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने दावा किया कि उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पात्र D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति अब तक नहीं हुई है। उन्होंने इसे आदिवासी युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के सामने अपनी बात रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

D.Ed Candidates Protest: आंदोलन तेज करने की चेतावनी

D.Ed Candidates Protest: सर्व आदिवासी समाज और D.Ed अभ्यर्थियों ने शासन-प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पात्र अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

D.Ed Candidates Protest: समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में आदिवासी समाज की भागीदारी है, ऐसे में युवाओं को अपने अधिकार और रोजगार के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

The post D.Ed Candidates Protest: आदिवासी दिवस पर D.Ed अभ्यर्थियों की रैली: 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग, बोले- 800 से ज्यादा ST पद खाली फिर भी नहीं मिली नौकरी appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)