होम › Chhattisgarh › Bastar Olympics 2026: आज से शुरू हुआ पंजीयन, नवंबर में ब्लॉक स्तर पर होंगे मुकाबले, 11 खेलों में दिखेगा दमखम
Chhattisgarh

Bastar Olympics 2026: आज से शुरू हुआ पंजीयन, नवंबर में ब्लॉक स्तर पर होंगे मुकाबले, 11 खेलों में दिखेगा दमखम

WhatsApp Facebook
Bastar Olympics 2026: आज से शुरू हुआ पंजीयन, नवंबर में ब्लॉक स्तर पर होंगे मुकाबले, 11 खेलों में दिखेगा दमखम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40839-10032697331762460686 Bastar Olympics 2026: आज से शुरू हुआ पंजीयन, नवंबर में ब्लॉक स्तर पर होंगे मुकाबले, 11 खेलों में दिखेगा दमखम

Bastar Olympics 2026: रायपुर। बस्तर संभाग के युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। प्रतियोगिता के लिए 1 अक्टूबर से पंजीयन शुरू हो गया है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। तीन चरणों में होने वाले इस आयोजन का विकासखंड स्तर का चरण नवंबर में आयोजित किया जाएगा।

बस्तर ओलंपिक में जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं, जबकि सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों और पुनर्वासित सदस्यों की भागीदारी सीधे संभाग स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड स्तर पर 1 से 13 नवंबर, जिला स्तर पर 16 से 25 नवंबर और संभाग स्तर पर 7 से 11 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

इन खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स के तहत 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 4×100 मीटर रिले शामिल हैं। इसके अलावा तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में भी मुकाबले होंगे।

हॉकी और वेटलिफ्टिंग का आयोजन सीधे जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं सीनियर महिला वर्ग के लिए रस्साकसी को प्रदर्शनात्मक खेल के तौर पर शामिल किया गया है।

बस्तर के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन ने 2024 में बस्तर ओलंपिक का पहला संस्करण आयोजित किया था, जिसमें करीब 1.65 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसके बाद 2025 में आयोजित दूसरे संस्करण में 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संस्करणों से खिलाड़ियों को यूथ आइकॉन के रूप में भी चिन्हित किया गया था।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)