स्मार्टवॉच की दुनिया में नया खिलाड़ी… CMF Watch 3 Pro में धांसू फीचर्स — AMOLED डिस्प्ले से लेकर GPS तक, फिटनेस लवर्स के लिए बना खास
गैजेट की दुनिया में तहलका मचाने आ गई है CMF Watch 3 Pro — जिसे टेक कंपनी Nothing के CMF ब्रांड ने पेश किया है। सिर्फ $99 की कीमत में आने वाली इस स्मार्टवॉच को “फीचर्स की ताकत” कहा जा रहा है।
कंपनी ने इसमें शानदार 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 13 दिन तक की बैटरी लाइफ और ड्यूल-बैंड GPS जैसी प्रीमियम खूबियां दी हैं। फिटनेस लवर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
शानदार डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस
नई CMF Watch 3 Pro में पिछले मॉडल के मुकाबले 10% ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। इससे डिस्प्ले और भी ब्राइट और क्लियर नजर आती है। इसमें चार-चैनल हार्ट रेट सेंसर लगाया गया है जो फिटनेस डेटा को और सटीक बनाता है।
131 स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ ट्रैकिंग
इस वॉच में 131 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं। AI बेस्ड कोचिंग और पोस्ट वर्कआउट रिपोर्ट इसे फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए खास बनाते हैं। साथ ही इसमें SpO₂, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसी खूबियां भी हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
कंपनी का दावा है कि यह वॉच सामान्य इस्तेमाल में 13 दिन तक चल सकती है। वहीं, Always-On Display ऑन होने पर यह करीब 4.5 दिन तक साथ देती है। फुल चार्ज में करीब 99 मिनट लगते हैं।
किफायती दाम में प्रीमियम फील
CMF Watch 3 Pro को $99 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यानी प्रीमियम फीचर्स अब कम दाम में मिलेंगे। भारत समेत कई देशों में जल्द इसकी बिक्री शुरू होगी।
CMF की यह नई स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन, मजबूत बैटरी और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है।




Post Comment