होम › Technology › CJP Protest New Delhi: अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा
Technology

CJP Protest New Delhi: अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा

WhatsApp Facebook
CJP Protest New Delhi: अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42256-cjp-protest CJP Protest New Delhi: अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए हालिया घटनाक्रम के बाद अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आगामी 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस (CP) के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का नया ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

क्यों बढ़ा विवाद?

CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दोस्तों, सौरव और आशु को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है।”

इससे पहले 10 से 14 अक्टूबर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। 10 अक्टूबर को पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था और अगले दिन 50-50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाकर रिहा किया था।

बैरिकेडिंग फांदकर फहराया था तिरंगा

विवाद तब और गहरा गया जब 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया। इसके अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे ने कथित तौर पर बैरिकेडिंग वाले प्रतिबंधित क्षेत्र का गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां तिरंगा फहराया।

इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और सौरव दास व आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी के विरोध और समर्थन में अब CJP नेतृत्व ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में यह नया कदम उठाने का फैसला किया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)