होम › Technology › MP News : माकड़ोन उपमंडी में रिश्वतखोरी का आरोप, 4 हजार रुपये लेते उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े
Technology

MP News : माकड़ोन उपमंडी में रिश्वतखोरी का आरोप, 4 हजार रुपये लेते उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े

WhatsApp Facebook
MP News : माकड़ोन उपमंडी में रिश्वतखोरी का आरोप, 4 हजार रुपये लेते उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42370-untitled MP News : माकड़ोन उपमंडी में रिश्वतखोरी का आरोप, 4 हजार रुपये लेते उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माकड़ोन उपमंडी में पदस्थ एक उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि मंडी से माल बाहर निकालने के बदले प्रति बोरी 10 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तराना कृषि उपज मंडी के अंतर्गत आने वाली माकड़ोन उपमंडी में माल निकासी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। फरियादी योगेश राठौर ने इस संबंध में लोकायुक्त उज्जैन इकाई से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिना सरकारी टैक्स के माल बाहर निकालने के एवज में प्रति बोरी 10 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान उपनिरीक्षक रोशन आर्य और सहायक कर्मचारी संतोष भाटी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने कार्रवाई की पुष्टि की। टीम में निरीक्षक दीपक शेजवार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और जांच की जा रही है। रिश्वतखोरी के आरोपों की विस्तृत जांच के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)