होम › Chhattisgarh › Chhattisgarh Congress MLA Meeting: नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर कल जुटेंगे कांग्रेस विधायक, सुखदेव भगत भी रहेंगे मौजूद, जानें क्या है एजेंडा
Chhattisgarh

Chhattisgarh Congress MLA Meeting: नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर कल जुटेंगे कांग्रेस विधायक, सुखदेव भगत भी रहेंगे मौजूद, जानें क्या है एजेंडा

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Congress MLA Meeting: नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर कल जुटेंगे कांग्रेस विधायक, सुखदेव भगत भी रहेंगे मौजूद, जानें क्या है एजेंडा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40356-congress Chhattisgarh Congress MLA Meeting: नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर कल जुटेंगे कांग्रेस विधायक, सुखदेव भगत भी रहेंगे मौजूद, जानें क्या है एजेंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक रविवार रात 8 बजे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बंगले पर होगी। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत भी इस बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है।

भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे के पहले ही दिन विधायक दल के साथ बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे सुखदेव भगत

सुखदेव भगत दोपहर 2:25 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे राजीव भवन जाएंगे, जहां शाम 5:30 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में शामिल होंगे।

संगठन से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस

प्रदेश प्रभारी के तौर पर सुखदेव भगत के पहले दौरे में संगठन से जुड़ी अलग-अलग इकाइयों के साथ बैठकें तय की गई हैं। विधायक दल के अलावा PCC पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, कनेक्ट सेंटर और अनुशासन समिति के साथ भी बैठकें होंगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन की स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठन के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया जा सकता है।

28 सितंबर को लगातार होंगी संगठनात्मक बैठकें

सुखदेव भगत 28 सितंबर को सुबह 10 बजे PCC कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ बैठक प्रस्तावित है।

दोपहर 2 से 3:30 बजे तक वे AICC के निर्देश पर जिला कलेक्टोरेट तक होने वाले विरोध मार्च में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी। शाम 5 से 6:45 बजे तक अनुशासन समिति के साथ बैठक लेंगे। बैठकों के बाद वे रात 7 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)