होम › Technology › CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार
Technology

CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार

WhatsApp Facebook
CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40355-untitled CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार

CG News : दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा वार्ड नंबर-7 में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नाबालिग एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार को घर के अंदर उसका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भोजराज अग्रवाल के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे के बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नाबालिग मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में उसके सिर और पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने मंगलसूत्र पहन रखा था और मांग में सिंदूर लगा हुआ था।

घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल और आसपास के ब्ब्ज्ट फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग वहां कब से रह रही थी और किन परिस्थितियों में युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने अभी युवक की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)