होम › Technology › Chhatarpur Murder: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने साथी संग मिलकर की पत्नी की हत्या; गिरफ्तार
Technology

Chhatarpur Murder: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने साथी संग मिलकर की पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Chhatarpur Murder: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने साथी संग मिलकर की पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41115-chhatarpur Chhatarpur Murder: लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने साथी संग मिलकर की पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में ज्योति चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके पति लखन जोशी ने अपने साथी सोनू कुशवाहा के साथ मिलकर की थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर महोबा की ओर जाने वाले रास्ते में उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद की है।

सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच के अनुसार, लखन जोशी और ज्योति चौरसिया के बीच पहले प्रेम संबंध था। करीब सात साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और इसके बाद महाराजपुर क्षेत्र में रहने लगे थे। शुरुआती समय के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहा था। लखन चाहता था कि बच्चे उसके साथ रहें, जबकि ज्योति इस बात के लिए तैयार नहीं थी। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

विवाद के बाद रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद और रंजिश के चलते लखन ने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। घटना के दौरान दोनों ने ज्योति पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर निकल गए।

पुलिस ने बॉर्डर के पास दबोचा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी करते हुए दोनों को महोबा की ओर जाते समय पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार दोनों ने वारदात से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद उनकी निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद की गई।

जमीनी विवाद का एंगल भी सामने आया

पुलिस जांच में घरेलू विवाद के साथ जमीनी विवाद से जुड़ा पहलू भी सामने आया है। पुलिस सभी संभावित कारणों और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी छतरपुर रजत सकलेचा के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)