होम Technology Badrinath Case: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: 4 दिन की रिमांड के बाद मुख्य आरोपी नौटियाल को भेजा जेल
Technology

Badrinath Case: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: 4 दिन की रिमांड के बाद मुख्य आरोपी नौटियाल को भेजा जेल

WhatsApp Facebook
Badrinath Case: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: 4 दिन की रिमांड के बाद मुख्य आरोपी नौटियाल को भेजा जेल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34466-badrinath Badrinath Case: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: 4 दिन की रिमांड के बाद मुख्य आरोपी नौटियाल को भेजा जेल

Badrinath Case: गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी और पूर्व वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने उसे फिर से जेल भेज दिया। एसआईटी ने रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की और बदरीनाथ व देहरादून स्थित उसके ठिकानों पर तलाशी लेकर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। अब इन्हीं के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।

तलाशी में मिले अहम दस्तावेज और सामान

एसआईटी के अनुसार, बदरीनाथ स्थित कमरे से चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा बरामद हुई। वहीं देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित घर की तलाशी में संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मिले। इसके अलावा पुलिस को चांदी की एक मूर्ति और पीली धातु की एक वस्तु भी मिली है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

जांच के दायरे में अन्य लोग भी

एसआईटी प्रभारी एवं डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है और जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

तीन सदस्यीय समिति भी कर रही जांच

शासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति भी मामले की अलग से जांच कर रही है। समिति ने वर्तमान प्रभारी मंदिर अधिकारी समेत गणना कक्ष और प्रोटोकॉल कक्ष से जुड़े कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं पुलिस अब सह-आरोपी और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान की संपत्ति की भी जांच करेगी। राजेंद्र चौहान पहले से ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)