CG Promotion News : वन विभाग में बड़ा प्रमोशन, 18 रेंजर बने सहायक वन संरक्षक, देखें लिस्ट

CG Promotion News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शासन ने 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को प्रमोशन देकर सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
शासन के आदेश के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 में रखा गया है। इस फैसले के बाद वन विभाग में पदोन्नत अधिकारियों की जिम्मेदारियां और पद दोनों बढ़ गए हैं।
हालांकि, प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल तय नहीं की गई है। शासन की ओर से उनकी नई पोस्टिंग को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
देखें लिस्ट-

Source: Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


