होम › Technology › CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त
Technology

CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त

WhatsApp Facebook
CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36340-untitled CG Crime : चेकिंग देख भागने लगा बोलेरो सवार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 88.4 किलो गांजा जब्त

CG Crime : सूरजपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। प्रेमनगर पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो नजर आई। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा कर ब्रम्हपुर के पास बोलेरो को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा समेत तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाकर बचरापोड़ी की तरफ ले जाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)