होम › Technology › CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35837-sir-kati CG News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग, पुलिस जांच में जुटी

CG News : बलौदाबाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना अर्जुनी-खैरताल मार्ग के पास की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय दीनदयाल रजक के रूप में हुई है।

हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस परिस्थिति में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आया था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)