होम › Technology › CG News : रक्षाबंधन पर बहन के घर आया युवक बांध में डूबा, तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Technology

CG News : रक्षाबंधन पर बहन के घर आया युवक बांध में डूबा, तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
CG News : रक्षाबंधन पर बहन के घर आया युवक बांध में डूबा, तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37306-untitled CG News : रक्षाबंधन पर बहन के घर आया युवक बांध में डूबा, तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG News : कोरिया। जिले के चरचा थाना क्षेत्र में गेज बांध में एक युवक का शव पानी में तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन के घर आया था।

दोस्तों के साथ बांध पहुंचा था युवक

बताया जा रहा है कि राकेश लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

गेज बांध में शव मिलने की सूचना के बाद चरचा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)