होम › Technology › UP Accident : तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत, मासूम समेत 4 घायल
Technology

UP Accident : तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत, मासूम समेत 4 घायल

WhatsApp Facebook
UP Accident : तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत, मासूम समेत 4 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35864-a5423dc6-0eb3-40b5-8242-074ca62693ba UP Accident : तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत, मासूम समेत 4 घायल

UP Accident : हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास नोएडा से उन्नाव जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाई साल के बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार में छह वयस्क और एक बच्चा सवार था। सभी लोग नोएडा से उन्नाव एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार रामजी (26) चला रहे थे। उनके साथ अवधेश (62), जगतपाल (50), राजीव कुमार (33), उनकी पत्नी गोल्डी (30), बेटा नक्श (ढाई वर्ष) और माया (35) सवार थीं।

उमरावपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि रामजी, अवधेश और जगतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजीव, गोल्डी, नक्श और माया घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिकंदराराऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)