होम Technology CG News : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल जांच में जुटी पुलिस
Technology

CG News : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
CG News : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34159-1000223973176096112117621035771765964768 CG News : 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल जांच में जुटी पुलिस

CG News : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बसंत नगर निवासी निहारिका महिलांगे, जो PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी, का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। परिजनों को जब घटना का पता चला तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले की जांच के तहत मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, ताकि उसके कॉल रिकॉर्ड, संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)