होम Technology CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
Technology

CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

WhatsApp Facebook
CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37719-bd4cdebc-e8f5-42e0-aae8-8145263fc466 CG News : 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल की प्राचार्य और लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी का है। जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह ने स्कूल के बाबू मनीष राठौर से उनके 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही दोनों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के लिए ACB की 13 सदस्यीय विशेष टीम मौके पर मौजूद रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)