होम › Technology › CG News : भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक; सुरक्षा-पार्किंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Technology

CG News : भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक; सुरक्षा-पार्किंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Facebook
CG News : भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक; सुरक्षा-पार्किंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41526-cg-news CG News : भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक; सुरक्षा-पार्किंग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाली T20 सीरीज को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को होने वाले तीनों मुकाबलों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, दर्शक सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक प्लान तैयार किया है। बुधवार को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी तैयारियों की समीक्षा की गई।

तीन मैचों के लिए विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक में मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मैच के दौरान सुरक्षा और आयोजन से जुड़े जरूरी इंतजाम पुलिस विभाग और आयोजक संस्थाओं की जिम्मेदारी रहेगी। प्रशासन का फोकस मैचों के दौरान दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस पर भी रहेगा।

कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी

मैचों से जुड़ी स्थानीय व्यवस्थाओं और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है। इसमें रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, खेल एवं युवा कल्याण संचालक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, एनआरडीए और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। कमेटी मैच के दौरान स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यवस्थागत जरूरतों और विभागों के बीच समन्वय की लगातार निगरानी करेगी।

ई-टिकट से एंट्री, दर्शकों के लिए ओपन वाई-फाई

मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। स्टेडियम में ई-टिकट की स्कैनिंग में परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। टिकट पर स्टेडियम का पूरा नाम शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर दर्ज रहेगा। दर्शकों की सुविधा को देखते हुए टिकट के अनुपात में पार्किंग पास उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा के लिए स्टेडियम और पार्किंग में CCTV

मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा। स्टेडियम परिसर के साथ-साथ पार्किंग क्षेत्रों में भी CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। पुलिस, एनआरडीए, सीएससीएस और BCCI के समन्वय से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

दर्शकों के लिए पानी और खाने की पर्याप्त व्यवस्था

स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए खाद्य सामग्री और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली की निर्बाध व्यवस्था CSPDCL और ऊर्जा विभाग के जिम्मे रहेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग आसपास के अस्पतालों की मैपिंग करेगा। मैच के दौरान स्टेडियम में एम्बुलेंस की तैनाती भी रहेगी, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

VVIP मूवमेंट और इमरजेंसी के लिए ग्रीन कॉरिडोर

आपातकालीन चिकित्सा सहायता और VVIP आवागमन को ध्यान में रखते हुए ग्रीन कॉरिडोर का रूट पहले से निर्धारित किया गया है। फायर ब्रिगेड की आपातकालीन पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अलग से रूट चिन्हित किया जाएगा। इसके साथ ही पर्याप्त पानी की उपलब्धता की जिम्मेदारी गृह एवं अग्निशमन विभाग को दी गई है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क सुचारू रहे, इसके लिए BSNL को भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े कई विभागों के अधिकारी

बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के यशवंत कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, संचालक जनसंपर्क आशीष टिकरिया और पर्यटन विभाग के एमडी सौमिल रंजन चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

रायपुर कलेक्टर, रायपुर पुलिस अधीक्षक, एनआरडीए, खेल एवं युवा कल्याण, फायर एवं सेफ्टी, एयरपोर्ट अथॉरिटी, CSPDCL, PWD और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। प्रशासन का लक्ष्य तीनों मुकाबलों के दौरान सुरक्षा और दर्शक सुविधाओं के साथ आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराना है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)