होम Technology CG News : भनवारटंक टनल में ट्रेन के सामने आया तेंदुआ, धीमी करनी पड़ी रफ्तार, देखें वीडियो
Technology

CG News : भनवारटंक टनल में ट्रेन के सामने आया तेंदुआ, धीमी करनी पड़ी रफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Facebook
CG News : भनवारटंक टनल में ट्रेन के सामने आया तेंदुआ, धीमी करनी पड़ी रफ्तार, देखें वीडियो

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37012-5ed11841-1a15-4b3f-8d07-4e4706c10ff1 CG News : भनवारटंक टनल में ट्रेन के सामने आया तेंदुआ, धीमी करनी पड़ी रफ्तार, देखें वीडियो

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर भनवारटंक बोगदे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक ट्रेन के सामने आ गया। तेंदुए को रेलवे ट्रैक पर देखकर ट्रेन की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।

घटना के दौरान तेंदुआ भनवारटंक की सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक के पास नजर आया। ट्रेन के सामने वन्यजीव को देखकर सतर्कता बरतते हुए ट्रेन की गति कम की गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद तेंदुआ सुरक्षित तरीके से बोगदे से बाहर निकल गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। घटना के दौरान किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

भनवारटंक क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है और यहां अक्सर वन्यजीवों की मौजूदगी देखने को मिलती है। तेंदुए के ट्रेन के सामने आने की घटना ने एक बार फिर रेल मार्ग से गुजरने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर ध्यान खींचा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)