होम › Technology › CG News : प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, महिला की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप
Technology

CG News : प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, महिला की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
CG News : प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, महिला की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41158-untitled CG News : प्लॉट के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, महिला की नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

CG News : कोरबा। जिले के कटघोरा में एक प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल से घिरे एक प्लॉट के भीतर घने जंगल में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि सुबह एक महिला की नजर प्लॉट के अंदर पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल ग्रामीणों, पार्षद और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)