प्लॉट में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
कोरबा। जिले के कटघोरा में एक प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल से घिरे एक प्लॉट के भीतर घने जंगल में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सुबह एक महिला की नजर प्लॉट के अंदर पड़े शव पर पड़ी। जैसे ही वह लाश को देखी उसके होश उड़ गए,उसने तत्काल ग्रामीणों, पार्षद और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। खबरें पढ़ें कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
The post प्लॉट में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


