होम Technology CG News : चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
Technology

CG News : चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा

WhatsApp Facebook
CG News : चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34529-721a54b3-268e-4e9b-b48a-eaaa669179c6 CG News : चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित बांसाझाल पुल अचानक भरभराकर टूट गया। हादसे के वक्त पुल से गुजर रही यात्रियों से भरी बस बीच पुल पर ही फंस गई। राहत की बात यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही पुल के बीच हिस्से में पहुंची, अचानक जोरदार आवाज के साथ पुल का स्लैब धंस गया। कुछ ही पलों में पुल दो हिस्सों में बंट गया और बस टूटे हुए किनारे पर जाकर अटक गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

34530-a8bc68fd-1e7a-4938-a53b-8521da33c34f CG News : चलते-चलते ढह गया पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा

 

पुल के क्षतिग्रस्त होने से बिलासपुर, रतनपुर, पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक और मध्य प्रदेश के जबलपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुल के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर आवाजाही रोक दी है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने और वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)