होम Technology CG Crime : दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, भाई-भाभी का हत्यारा निकला भाई, आरोपी गिरफ्तार
Technology

CG Crime : दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, भाई-भाभी का हत्यारा निकला भाई, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, भाई-भाभी का हत्यारा निकला भाई, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37571-img-20260901-wa01058433658933332021885-1024x470 CG Crime : दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, भाई-भाभी का हत्यारा निकला भाई, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : मुंगेली। ग्राम नवलपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक नंदकुमार कश्यप और उसकी पत्नी गौरीबाई की हत्या का आरोप मृतक के सगे भाई नंदु कश्यप पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, करीब 50 डिसमिल पैतृक जमीन को लेकर चल रहे विवाद और पुरानी रंजिश ने इस वारदात को जन्म दिया।

घर में बाहर से ताला लगाकर भागा आरोपी

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु लोहे की कुदारी लेकर अपने भाई के घर पहुंचा। पड़ोसी की बाड़ी की ओर से बाउंड्री पार कर वह छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। बरामदे में नंदकुमार और गौरीबाई अलग-अलग सो रहे थे। आरोपी ने पहले नंदकुमार के सिर पर कुदारी से हमला किया। आवाज सुनकर गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने घटना को चोरी का रूप देने की कोशिश की। उसने घर के कमरे और अलमारी खोल दिए। इसके बाद आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर और हत्या में इस्तेमाल कुदारी को धोया। आरोपी ने मकान को बाहर से ताला लगाया और वहां से फरार हो गया। हत्या में इस्तेमाल कुदारी को उसने ट्यूबवेल में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुदारी बरामद कर जब्त कर ली है।

8 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर था विवाद

जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच करीब 8 एकड़ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के हिस्से में 3-3 एकड़ जमीन आई थी, जबकि करीब एक एकड़ बहन के नाम और 50 डिसमिल जमीन माता-पिता के पास थी। माता-पिता की देखरेख के कारण यह जमीन नंदु को मिलने की बात थी। लेकिन नंदकुमार द्वारा इसमें भी हिस्सा मांगने के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ता गया।

हत्या से पहले भी हुआ था झगड़ा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 16 अगस्त को खेत में खाद डालने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके अगले दिन 17 अगस्त की रात नंदु दोबारा नंदकुमार के घर पहुंचा, जहां विवाद हुआ। उस दौरान नंदकुमार का साला केदार कश्यप भी मौके पर पहुंच गया था, जिसके बाद नंदु वहां से लौट गया।

24 अगस्त को घर में मिली थीं लाशें

परिजनों का दोनों से संपर्क नहीं होने के बाद 24 अगस्त को परिवार के लोगों ने घर जाकर देखा। मकान पर बाहर से ताला लगा था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। ताला तोड़कर घर में प्रवेश करने पर नंदकुमार और गौरीबाई अलग-अलग बिस्तरों पर मृत मिले।

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोरमी थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद 46 वर्षीय नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)