होम › Technology › CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा
Technology

CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा

WhatsApp Facebook
CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35182-899d0f30-8186-4799-aa86-391ddd6c16a1 CG News : खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, एक झुलसा

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में खेत से रोपा लगाकर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण खेत में रोपा लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हीराबाई धुरी और सुग्रीव धुरी झुलस गए।

हादसे के बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)