होम Technology CG News : माता-पिता रातभर कमरे में रहे कैद, सुबह हॉल में मृत मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : माता-पिता रातभर कमरे में रहे कैद, सुबह हॉल में मृत मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : माता-पिता रातभर कमरे में रहे कैद, सुबह हॉल में मृत मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38056-untitled CG News : माता-पिता रातभर कमरे में रहे कैद, सुबह हॉल में मृत मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी

CG News : धमतरी। मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लता सिन्हा अपने माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद करने के बाद घर के हॉल में मृत मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात परिवार ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद लता के माता-पिता कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान लता ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। माता-पिता ने इसे शुरुआत में सामान्य बात समझा, लेकिन रातभर दरवाजा नहीं खुला।

सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकल पाने पर माता-पिता ने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के पहुंचने के बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला खुलवाया। इसके बाद हॉल में लता मृत अवस्था में मिली।

बैगा से बढ़े संपर्क को लेकर परिजनों ने जताई आशंका

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से लता का गांव के ही एक बैगा के यहां आना-जाना बढ़ गया था। वह उससे फोन पर भी काफी बातचीत करती थी। परिवार ने आशंका जताई है कि युवती किसी मानसिक दबाव में हो सकती थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।

मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब कॉल डिटेल और फोन में उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवती किन लोगों के संपर्क में थी। बैगा से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

मगरलोड पुलिस ने पिता हीरालाल सिन्हा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)