होम Technology CG News : तेज बहाव में बहे कबड्डी के दो खिलाड़ी, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Technology

CG News : तेज बहाव में बहे कबड्डी के दो खिलाड़ी, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी

WhatsApp Facebook
CG News : तेज बहाव में बहे कबड्डी के दो खिलाड़ी, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38723-untitled CG News : तेज बहाव में बहे कबड्डी के दो खिलाड़ी, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी

CG News : दुर्ग। जिले में सेलूद-पाटन कनेक्टिंग नहर में तेज बहाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे दो खिलाड़ी नहर के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे खिलाड़ी शिवम का अब तक पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रायपुर से पहुंचे थे। इसी दौरान सेलूद-पाटन कनेक्टिंग नहर के पास वे तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए नहर में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया और एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरा युवक बहाव में काफी दूर चला गया, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता शिवम की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और पानी की गहराई के बीच टीम लगातार नहर में खोजबीन कर रही है।

घटना उतई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है और लापता खिलाड़ी को जल्द से जल्द तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)