होम Technology CG Crime : अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Technology

CG Crime : अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39785-untitled CG Crime : अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।

वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिक्षक छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि इसी दबाव का फायदा उठाकर वह छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलने की बात सामने आई है।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)