होम Technology CG Crime : महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में आरोपी ने टंगिया से किया वार
Technology

CG Crime : महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में आरोपी ने टंगिया से किया वार

WhatsApp Facebook
CG Crime : महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में आरोपी ने टंगिया से किया वार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38004-e9ef0e1c-7d6b-4180-89f2-10f5f0ff3045 CG Crime : महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में आरोपी ने टंगिया से किया वार

CG Crime : जशपुर। थाना आस्ता क्षेत्र के ग्राम हर्री में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और उसके बातचीत नहीं करने से नाराज था। इसी दौरान मृतिका द्वारा बेटी को परेशान करने से मना करने पर आरोपी ने आवेश में आकर टंगिया से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतिका की पहचान धनमनी बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अवधेश राम उर्फ गुटका (30 वर्ष), निवासी ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर को गिरफ्तार किया है।

घर में अकेली थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृतिका के पति ने 4 सितंबर को थाना आस्ता में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को दोपहर करीब 11ः30 बजे वह खाना खाने के बाद मवेशी चराने जंगल चले गए थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटे और घर के अंदर पहुंचे तो धनमनी बाई जमीन पर पड़ी मिलीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी और खून निकल रहा था। पास ही टंगिया पड़ा हुआ था। आवाज देने पर भी महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रिपोर्ट के आधार पर आस्ता पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया आरोपी का नाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने परिजनों व गवाहों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अवधेश राम कुछ दिन पहले मृतिका के घर आया था और उसका वहां विवाद हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे संदिग्ध मानकर उसकी तलाश शुरू की।

जब पुलिस टीम आरोपी के ग्राम कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें उसके रायडीह, झारखंड में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां से आरोपी को हिरासत में लिया और जशपुर लेकर आई।

पूछताछ में हत्या की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था और बेटी द्वारा बातचीत बंद करने से नाराज था।

इसी नाराजगी में वह मृतिका के घर पहुंचा। वहां मृतिका ने उसे अपनी बेटी से बातचीत करने और उसे परेशान करने से मना किया। पुलिस के मुताबिक इसी बात पर आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखे टंगिया से महिला के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से धनमनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका को 5 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)