होम › Technology › Bihar Independence Day: बिहार में CM सम्राट चौधरी ने पहली बार फहराया तिरंगा, बोले- हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिलाएंगे
Technology

Bihar Independence Day: बिहार में CM सम्राट चौधरी ने पहली बार फहराया तिरंगा, बोले- हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिलाएंगे

WhatsApp Facebook
Bihar Independence Day: बिहार में CM सम्राट चौधरी ने पहली बार फहराया तिरंगा, बोले- हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिलाएंगे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35777-bihar Bihar Independence Day: बिहार में CM सम्राट चौधरी ने पहली बार फहराया तिरंगा, बोले- हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिलाएंगे

Bihar Independence Day: पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है।

शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस

सीएम ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन दी गई है। नए विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। हर जिले में मॉडल अस्पताल बनाने पर भी जोर है।

नवंबर तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने का लक्ष्य है। सरकार की कोशिश है कि हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी या निजी क्षेत्र में रोजगार मिले। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ 25 चीनी मिलों को शुरू या स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है।

125 यूनिट मुफ्त बिजली, सोलर पर जोर

सीएम ने कहा कि लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। 60 लाख से ज्यादा किसानों को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा गया है।

गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा

समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए CCTV, ड्रोन और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से निगरानी की गई। गांधी मैदान को चार सेक्टरों में बांटकर 62 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)