होम Technology CG Crime : दो मासूमों को बहला-फुसलाकर यूपी ले गए, लौटते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार
Technology

CG Crime : दो मासूमों को बहला-फुसलाकर यूपी ले गए, लौटते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

WhatsApp Facebook
CG Crime : दो मासूमों को बहला-फुसलाकर यूपी ले गए, लौटते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38267-untitled CG Crime : दो मासूमों को बहला-फुसलाकर यूपी ले गए, लौटते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार

CG Crime : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दो मासूम बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बच्चों को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। आरोप है कि वहां बच्चों को बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

3 सितंबर को बच्चों को साथ ले गया आरोपी

मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कुन्दौर निवासी दलबीर बैगा 3 सितंबर को दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ले गया था। बच्चों के अचानक लापता होने पर परिजनों ने जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई।

पुलिस के दबाव में बच्चों को लेकर लौटा सह-आरोपी

जांच के दौरान पुलिस का दबाव बढ़ने पर सह-आरोपी मनराज बैगा दोनों बच्चों को लेकर वापस छत्तीसगढ़ लौट आया। पुलिस ने सूचना के आधार पर चरखर के पास घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लिया गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस ने मनराज बैगा के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया। वहीं, बच्चों को उत्तर प्रदेश ले जाने का आरोप झेल रहा मुख्य आरोपी दलबीर बैगा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में बच्चों को ले जाने के उद्देश्य और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)