होम Technology CG Crime : तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने पति-ससुर को पीटा
Technology

CG Crime : तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने पति-ससुर को पीटा

WhatsApp Facebook
CG Crime : तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने पति-ससुर को पीटा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38567-untitled CG Crime : तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने पति-ससुर को पीटा

CG Crime : रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नवविवाहिता संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। 9 सितंबर को उसका शव ससुराल से करीब 50 मीटर दूर तालाब में मिला।

मृतका के पिता गंगा यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बेटी के एक हाथ में फ्रैक्चर और पसलियों पर चोट के निशान थे। पिता के मुताबिक, संगीता के पति ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी और सामाजिक बैठक में समझौता होने के बावजूद कथित प्रताड़ना जारी रही।

घटना की सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, जहां विवाद के दौरान उन्होंने मृतका के पति दिलीप यादव और ससुर सुरेश यादव की पिटाई कर दी। दोनों को रामानुजगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, सनावल पुलिस ने शव का तीन डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)