होम Technology CG Crime : ओडिशा से कर्नाटक जा रही थी 62 लाख की गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर
Technology

CG Crime : ओडिशा से कर्नाटक जा रही थी 62 लाख की गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर

WhatsApp Facebook
CG Crime : ओडिशा से कर्नाटक जा रही थी 62 लाख की गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34412-whatsapp-image-2026-08-01-at-32254-pm-1-1024x452 CG Crime : ओडिशा से कर्नाटक जा रही थी 62 लाख की गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर

CG Crime : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 62.63 लाख रुपये मूल्य का 68 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। ओडिशा से दो कारों में गांजा लेकर जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई दोनों कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

एर्राबोर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एर्राबोर बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोक लिया।

वाहनों की तलाशी लेने पर पुलिस को 50 पैकेटों में पैक 68 किलोग्राम गांजा मिला। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 62,63,100 रुपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कर्नाटक के बीदर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 29 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)