होम › Technology › CG Crime : चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, एक हिरासत में
Technology

CG Crime : चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, एक हिरासत में

WhatsApp Facebook
CG Crime : चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, एक हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40492-b9be5f89-e2be-4bee-8795-ba3ac98ab286 CG Crime : चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, एक हिरासत में

CG Crime : बिलासपुर। न्यायधानी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ओम लहरे पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मौका पाकर आरोपियों ने ओम लहरे के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान और सड़क पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने के साथ ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)