होम Chhattisgarh रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त
Chhattisgarh

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

WhatsApp Facebook
रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें

जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली 3 महिला टेक्नीशियन को HLL ने बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान रील बनाने और लापरवाही को लेकर की गई है.

 

 

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी डॉ. जेपी मेश्राम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि ड्यूटी के समय लैब में वीडियो कैसे बनाया गया और उस दौरान कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी थी. जवाब और मामले की जांच के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया है. दरअसल 24 अगस्त को बनाया हुआ 3 महिला टेक्नीशियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे लैब के अंदर अलग-अलग तरह से रील बनाती नजर आ रही. एक वीडियो में टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर डांस करती दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर रील बनाती नजर आईं. पूछताछ में सामने आया कि 24 अगस्त को तीन महिला टेक्नीशियनों ने रील बनाई थी.

 

यह वीडियो करीब 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद HLL लैब इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया था. लैब इंचार्ज ने वीडियो में दिख रहे स्टाफ पर कार्रवाई के लिए HLL लाइफकेयर लिमिटेड को पत्र लिखा था. अब इस मामले में तीनों महिला टेक्नीशियनों को बर्खास्त कर दिया गया है.

The post रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)