होम Technology CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से हत्या, हंसिए से किए ताबड़तोड़ वार, पति गिरफ्तार
Technology

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से हत्या, हंसिए से किए ताबड़तोड़ वार, पति गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से हत्या, हंसिए से किए ताबड़तोड़ वार, पति गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34476-untitled CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से हत्या, हंसिए से किए ताबड़तोड़ वार, पति गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी पर हंसिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, वारदात कुम्हारी के वार्ड क्रमांक-4 स्थित महामाया पारा, दुर्गा मंच के पास हुई। मृतका की पहचान दुर्गा यादव (22 वर्ष) और आरोपी की पहचान उसके पति घनश्याम यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनका 6 महीने का एक बेटा भी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी घनश्याम यादव शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह जताते हुए मारपीट करता था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले हंसिए से पत्नी के माथे, गले और पीठ पर कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल दुर्गा यादव खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)