होम Technology CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब 45 की उम्र तक सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे आवेदन
Technology

CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब 45 की उम्र तक सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Facebook
CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब 45 की उम्र तक सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे आवेदन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38394-cg-govt-jobs CG Cabinet: छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब 45 की उम्र तक सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे आवेदन

CG Cabinet: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 साल कर दी है। पहले यह सीमा 38 वर्ष थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

38 की जगह अब 45 साल तक आवेदन

सरकार के इस फैसले के बाद पात्र कर्मचारी अब अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों पर 45 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 38 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा होने के कारण कई कर्मचारी दूसरे पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। नई व्यवस्था से उन्हें अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

आयु सीमा में यह राहत राज्य शासन के अधीन काम करने वाले स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के साथ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी मिलेगी। इसके अलावा संविदाकर्मी और नगर सैनिक भी इस दायरे में शामिल होंगे।

सरकारी नौकरी में बेहतर अवसर

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को अपने करियर में आगे बढ़ने और उच्च पदों के लिए आवेदन करने का ज्यादा समय मिलेगा। लंबे समय से आयु सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने इसे मंजूरी देकर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

सरकार जारी करेगी नए दिशा-निर्देश

आयु सीमा में बदलाव के बाद सरकार इस संबंध में एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी करेगी। इसमें नई आयु सीमा लागू करने से जुड़े नियम और पात्रता की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इससे सरकारी भर्ती और उच्च पदों पर आवेदन करने वाले कर्मचारियों को नई व्यवस्था के तहत अवसर मिल सकेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)