होम Technology Uttarakhand : उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर, यमुनोत्री हाईवे बंद; चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Technology

Uttarakhand : उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर, यमुनोत्री हाईवे बंद; चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Facebook
Uttarakhand : उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर, यमुनोत्री हाईवे बंद; चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34734-uttarakhand Uttarakhand : उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर, यमुनोत्री हाईवे बंद; चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पांच पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। पिछले 24 घंटे में मोहकमपुर में 29 मिलीमीटर और चकराता में सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

देहरादून में कई इलाकों में जलभराव

लगातार बारिश के कारण देहरादून के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी। रायपुर रोड, ईसी रोड, डीएल रोड और राजपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया। चंद्रबनी क्षेत्र में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट रोड पर बारिश के दौरान पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर फिर गिरा मलबा

लगातार भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एक बार फिर बाधित हो गया। स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास, बाड़िया और सिलाई बैंड समेत कई स्थानों पर मलबा और बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। सबसे ज्यादा परेशानी स्यानाचट्टी क्षेत्र में बनी, जहां पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण मार्ग को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम जारी रहा।

छह घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे

वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी भटवाड़ी के पास भू-धंसाव के चलते करीब छह घंटे तक बाधित रहा। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CM धामी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली कार्यों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए और इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दूरदराज के इलाकों पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकार का कहना है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को राहत पहुंचाना और जनजीवन सामान्य करना प्राथमिकता है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)