होम Technology CG Accident : 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया
Technology

CG Accident : 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया

WhatsApp Facebook
CG Accident : 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36724-untitled CG Accident : 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया

CG Accident : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस क्रमांक CG 25 A 0218 करीब 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई।

बस के पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में किसी बच्चे की गंभीर स्थिति को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)