होम Technology रक्षाबंधन पर डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी
Technology

रक्षाबंधन पर डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी

WhatsApp Facebook
रक्षाबंधन पर डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, अपनत्व और आत्मीयता का पावन पर्व है। इसी अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी एवं पंथी गायिका डॉ. उषा बारले ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल को राखी बांधी। इस आत्मीय अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम, सम्मान तथा जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

 

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। राखी का पवित्र धागा रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत में भाई-बहन के प्रेम तथा पारिवारिक रिश्तों को विशेष स्थान मिला है। प्रदेश की संस्कृति पर्व-त्योहारों के माध्यम से समाज को जोड़ने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती है। रक्षाबंधन भी इसी आत्मीय परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।

 

मंत्री अग्रवाल ने डॉ. उषा बारले द्वारा राखी बांधे जाने के क्षण को विशेष और आत्मीय बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाली डॉ. उषा बारले का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए विशेष सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह राखी केवल पर्व की रस्म नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और विश्वास की खूबसूरत डोर है।

 

राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, लोककला, परंपराओं और आपसी भाईचारे से है। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यटन मंत्री ने प्रदेश की माताओं, बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास हमेशा बना रहे तथा हर परिवार में खुशियों का संचार हो।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी अपने रिश्तों को और मजबूत करने, परिवार एवं समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने तथा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

 

 

The post रक्षाबंधन पर डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)