होम Technology CG Accident : जन्माष्टमी पर केशकाल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 2 की मौत और 7 घायल
Technology

CG Accident : जन्माष्टमी पर केशकाल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 2 की मौत और 7 घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident : जन्माष्टमी पर केशकाल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 2 की मौत और 7 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37899-untitled CG Accident : जन्माष्टमी पर केशकाल में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 2 की मौत और 7 घायल

CG Accident : केशकाल। जन्माष्टमी के मौके पर केशकाल के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। कुँएमारी और होनहोड़ जलप्रपात मार्ग पर दो बाइक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कुँएमारी मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक

पहला हादसा कुँएमारी जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

होनहोड़ जलप्रपात मार्ग पर भी टक्कर

दूसरी दुर्घटना होनहोड़ जलप्रपात मार्ग पर हुई, जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

दोनों हादसों की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटनास्थलों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भानुप्रतापपुर क्षेत्र के बताए जा रहे मृतक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवक-युवती भानुप्रतापपुर क्षेत्र के सम्बलपुर-आमाखड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की पूरी पहचान पुलिस की जांच और आवश्यक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)