होम › Technology › CG Accident : कार से टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, तीन लोग घायल
Technology

CG Accident : कार से टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, तीन लोग घायल

WhatsApp Facebook
CG Accident : कार से टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, तीन लोग घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41708-whatsapp-image-2026-10-09-at-15917-pm-860x482 CG Accident : कार से टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, तीन लोग घायल

CG Accident : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर कार और एंबुलेंस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर फरसगांव क्षेत्र में चिचाड़ी पुल के पास यह दुर्घटना हुई। एंबुलेंस जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रही थी, तभी उसकी कार से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो को मामूली चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति की कमर के पास गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पलटी हुई एंबुलेंस को हटवाकर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)