होम › Technology › CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस
Technology

CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41002-untitled CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

CG News : कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में एक प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी फैल गई। गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं मृतका की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

ग्रामीणों ने खेत में दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कुंडा पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)