होम Sports BWF World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान को को हरा कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची, 15 साल का सूखा खत्म
Sports

BWF World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान को को हरा कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची, 15 साल का सूखा खत्म

WhatsApp Facebook
BWF World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान को को हरा कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची, 15 साल का सूखा खत्म

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36421-bwf-world-championships-2026-treesa-gayatri-reach-semifinals-defeat-jia-yifan-zhang-shuxian BWF World Championships 2026: ट्रीसा-गायत्री की ऐतिहासिक जीत, चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान को को हरा कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची, 15 साल का सूखा खत्म

BWF World Championships 2026: नई दिल्ली। भारत की महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ भारत का महिला डबल्स में कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है।

करीब 70 मिनट चले मुकाबले में ट्रीसा और गायत्री ने पहला गेम गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की। चीनी जोड़ी ने शुरुआती गेम में भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और उनकी गलतियों का फायदा उठाते हुए 21-16 से गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने अपने खेल का रुख बदल दिया। ट्रीसा और गायत्री ने डिफेंस मजबूत करने के साथ नेट पर बेहतर नियंत्रण बनाया और शुरुआत से ही बढ़त कायम रखी। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में भी ट्रीसा और गायत्री ने अपनी लय नहीं खोई। भारतीय जोड़ी ने तेजी से 10-5 की बढ़त बनाई और चीनी खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाए रखा। अंत में 21-13 से गेम जीतकर उन्होंने शानदार वापसी पूरी की।

15 साल बाद महिला डबल्स में भारत को पदक

इस जीत के साथ ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला डबल्स जोड़ी बन गई हैं। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारतीय महिला डबल्स का 15 साल का पदक इंतजार भी खत्म हो गया।

जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी दी थी मात

ट्रीसा और गायत्री ने गुरुवार को राउंड ऑफ-16 में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। भारतीय जोड़ी ने उस मुकाबले में भी आक्रामक खेल दिखाया और दोनों गेम में अपनी बढ़त कायम रखी।

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ-32 में अमेरिका की 16वीं वरीयता प्राप्त लॉरेन लैम और एलिसन ली को 21-15, 21-12 से हराया था। लगातार जीत के साथ ट्रीसा और गायत्री ने अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)