होम Sports Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू, जापान से होगा पहला मुकाबला; एशिया कप चैंपियन की नजरें गोल्ड मेडल पर, देखें पूरा शेड्यूल
Sports

Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू, जापान से होगा पहला मुकाबला; एशिया कप चैंपियन की नजरें गोल्ड मेडल पर, देखें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Facebook
Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू, जापान से होगा पहला मुकाबला; एशिया कप चैंपियन की नजरें गोल्ड मेडल पर, देखें पूरा शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39168-asian-games-womens-cricket-schedule-2026 Asian Games 2026: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू, जापान से होगा पहला मुकाबला; एशिया कप चैंपियन की नजरें गोल्ड मेडल पर, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जापान के आइची-नागोया में होने वाले खेलों में महिला क्रिकेट इवेंट की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से होगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी और एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगी।

साल 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस बार भी टीम इंडिया को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

18 सितंबर को भारत-जापान मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा।

इसके बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को होंगे। वहीं, 22 सितंबर को ब्रॉन्ज मेडल मैच और गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

महिला क्रिकेट इवेंट का पूरा शेड्यूल

17 सितंबर 2026: बांग्लादेश बनाम चीन, क्वार्टर फाइनल

17 सितंबर 2026: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड, क्वार्टर फाइनल

18 सितंबर 2026: श्रीलंका बनाम मलेशिया, क्वार्टर फाइनल

18 सितंबर 2026: भारत बनाम जापान, क्वार्टर फाइनल

20 सितंबर 2026: पहला सेमीफाइनल

20 सितंबर 2026: दूसरा सेमीफाइनल

22 सितंबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच

22 सितंबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (फाइनल)

एशिया कप जीतने के बाद बढ़ा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

भारतीय महिला टीम हाल ही में एशिया कप का खिताब जीतकर शानदार फॉर्म में है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार लय में हैं। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और अन्य गेंदबाजों ने भी लगातार प्रभावी प्रदर्शन किया है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)