होम › Chhattisgarh › Brihaspati Singh WhatsApp Hack: ‘पहले हेलो, फिर 28 हजार की मांग’… पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे
Chhattisgarh

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: ‘पहले हेलो, फिर 28 हजार की मांग’… पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे

WhatsApp Facebook
Brihaspati Singh WhatsApp Hack: ‘पहले हेलो, फिर 28 हजार की मांग’… पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने उनके WhatsApp नंबर का इस्तेमाल कर परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजे और UPI के जरिए 28 हजार रुपये भेजने की मांग की। मैसेज में जल्द पैसे वापस करने का भरोसा भी दिया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पति सिंह ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: पहले भेजा ‘हेलो’, फिर मांगे 28 हजार

जानकारी के मुताबिक, हैकर बृहस्पति सिंह के WhatsApp नंबर से उनके परिचितों को सबसे पहले ‘हेलो’ का मैसेज भेज रहा था। सामने वाले के जवाब देने के बाद वह बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहता था कि उसे एक मदद चाहिए।

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: इसके बाद हैकर दावा करता था कि उसे तत्काल पैसों की जरूरत है और उसका UPI काम नहीं कर रहा है। इसी बहाने वह सामने वाले से 28 हजार रुपये भेजने की मांग करता था।

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: रात 8 बजे तक पैसे लौटाने का दिया भरोसा

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: हैकर लोगों को यह भरोसा भी दे रहा था कि भेजी गई रकम रात 8 बजे तक वापस कर दी जाएगी। विश्वास में लेने के बाद वह मैसेज के जरिए QR कोड भेजकर सीधे भुगतान करने के लिए कहता था।

कुछ परिचितों को जब इस तरह के संदिग्ध मैसेज मिले तो उन्होंने सीधे बृहस्पति सिंह से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली।

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: पूर्व विधायक ने लोगों से की अपील

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: मामले के सामने आने के बाद बृहस्पति सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें। बिना पुष्टि किए किसी भी QR कोड पर भुगतान न करें और संदिग्ध मैसेज मिलने पर सीधे उनसे संपर्क करें।

Brihaspati Singh WhatsApp Hack: उन्होंने बताया कि उनका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है और हैकर उनके नंबर का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसे मांग रहा है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है और हैकर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

The post Brihaspati Singh WhatsApp Hack: ‘पहले हेलो, फिर 28 हजार की मांग’… पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे पैसे appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)