होम Technology Breaking : नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान
Technology

Breaking : नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

WhatsApp Facebook
Breaking : नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39997-cg-news-2 Breaking : नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया। मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय में छुट्टी के बाद कर्मचारियों को लेकर बस क्रमांक 3073 रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।

बस में सवार थे 30 से ज्यादा कर्मचारी

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)