होम Chhattisgarh Bilaspur Central Jail : हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
Chhattisgarh

Bilaspur Central Jail : हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत

WhatsApp Facebook
Bilaspur Central Jail : हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34086-image-161785328370 Bilaspur Central Jail : हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत

Bilaspur Central Jail : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल परिसर में संचालित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बृजेश उर्फ राहुल के रूप में हुई है। वह दोहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि जेल परिसर में लगे गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में कैदियों के भोजन बनाने के लिए किया जाता है। घटना के समय प्लांट की भट्ठी चालू थी। इसी दौरान कैदी अचानक वहां पहुंचा और देखते ही देखते जलती भट्ठी में कूद गया। जेलकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, क्या इसके पीछे कोई मानसिक तनाव था या अन्य कारण। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में जेल प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)