होम › Auto › Bijapur CRPF Tricolour Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली से गूंजा बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद आजादी का जश्न, 250 से ज्यादा मोटरसाइकिलों पर निकले जवान
Auto

Bijapur CRPF Tricolour Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली से गूंजा बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद आजादी का जश्न, 250 से ज्यादा मोटरसाइकिलों पर निकले जवान

WhatsApp Facebook
Bijapur CRPF Tricolour Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली से गूंजा बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद आजादी का जश्न, 250 से ज्यादा मोटरसाइकिलों पर निकले जवान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35658-bijapur-tricolor-bike-rally-crpf-naxal-free-india-message Bijapur CRPF Tricolour Bike Rally: तिरंगा बाइक रैली से गूंजा बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद आजादी का जश्न, 250 से ज्यादा मोटरसाइकिलों पर निकले जवान

Bijapur CRPF Tricolour Bike Rally: बीजापुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर में सुरक्षा बलों ने तिरंगा बाइक रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। दुगोली स्थित 214वीं वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई इस रैली में 250 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल हुईं। रैली को बीजापुर रेंज के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी और 22वीं वाहिनी के कमांडेंट रणदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली को पांच अलग-अलग मार्गों में बांटा गया था। जवान नाम्बी, तर्रेम, भोपालपटनम, गंगालूर और भैरमगढ़ तक पहुंचे। तिरंगे से सजी मोटरसाइकिलों और वाहनों के साथ जवानों ने देशभक्ति गीतों के बीच लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और शांति का संदेश दिया।

नक्सल मुक्त भारत और शहीदों को नमन की थीम

नक्सल मुक्त भारत एवं शहीदों को नमन की थीम पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जवानों और अधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। रैली के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत की दिशा में मिली उपलब्धियों को लेकर गौरव व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल किसी उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि बीजापुर जैसे क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर का संदेश देने का माध्यम भी है।

शांति के साथ विकास को गति देने का संकल्प

प्रभारी डीआईजी राकेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली देश की एकता, शांति और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत की दिशा में मिली उपलब्धियां सुरक्षा बलों के साहस, त्याग और निरंतर समर्पण का परिणाम हैं। अब शांति के वातावरण में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को नई गति देना सुरक्षा बलों का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा मजबूत होने से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सुरक्षा बलों का उद्देश्य लोगों के बीच विश्वास बढ़ाना और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकली इस तिरंगा बाइक रैली में जवानों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से बीजापुर की धरती राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगी नजर आई। रैली के माध्यम से सीआरपीएफ जवानों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)