होम Auto Democracy Index: डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिरी भारत की रैंकिंग, भारत 106वें स्थान पर, चिदंबरम बोले- 1975 के बाद सबसे निचला स्कोर
Auto

Democracy Index: डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिरी भारत की रैंकिंग, भारत 106वें स्थान पर, चिदंबरम बोले- 1975 के बाद सबसे निचला स्कोर

WhatsApp Facebook
Democracy Index: डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिरी भारत की रैंकिंग, भारत 106वें स्थान पर, चिदंबरम बोले- 1975 के बाद सबसे निचला स्कोर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37495-chidambaram Democracy Index: डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिरी भारत की रैंकिंग, भारत 106वें स्थान पर, चिदंबरम बोले- 1975 के बाद सबसे निचला स्कोर

Democracy Index: नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने भारत की लोकतांत्रिक स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने वी-डेम के ‘चुनावी लोकतंत्र सूचकांक’ का हवाला देते हुए कहा कि 179 देशों की सूची में भारत 106वें स्थान पर है। चिदंबरम के मुताबिक, भारत का लोकतंत्र सूचकांक स्कोर 1975 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

एक्स पर क्या लिखा?

चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनावी लोकतंत्र सूचकांक में भारत को 0.38 का स्कोर मिला है और वह 106वें स्थान पर है। वहीं, लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 0.26 स्कोर के साथ 105वें स्थान पर है।

वी-डेम ने भारत को किस श्रेणी में रखा?

वी-डेम इंस्टीट्यूट ने भारत को ‘चुनावी तानाशाही’ (Electoral Autocracy) की श्रेणी में रखा है। रिपोर्ट में लोकतांत्रिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया की स्थिति जैसे कई मानकों के आधार पर देशों का आकलन किया जाता है।

रिपोर्ट में किन मुद्दों का जिक्र?

रिपोर्ट में भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने, मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में गिरावट तथा विपक्ष और नागरिक समाज पर दबाव जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस इन दावों को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेरती रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)