होम › Technology › Bihar News : जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबीं चार बच्चियां, चारों की मौत, गांव में पसरा मातम
Technology

Bihar News : जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबीं चार बच्चियां, चारों की मौत, गांव में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
Bihar News : जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबीं चार बच्चियां, चारों की मौत, गांव में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41026-26092024-patnanews23804834m Bihar News : जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबीं चार बच्चियां, चारों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News : मोतिहारी। जिउतिया पर्व के मौके पर स्नान करने गई चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसा अरेराज अनुमंडल के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित इनरवाभार पंचायत के वार्ड-7 में हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय सोनामति, 10 वर्षीय फूलमती, 10 वर्षीय सोनाली और 12 वर्षीय प्रतिमा के रूप में हुई है। सोनामति और फूलमती सगी बहनें थीं। बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां आसपास की अन्य लड़कियों के साथ तालाब में स्नान करने पहुंची थीं।

नहाने के दौरान बच्चियां तालाब के गहरे हिस्से और गड्ढे में चली गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं। साथ मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बचाने का प्रयास शुरू किया।

स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

सोनामति और फूलमती के परिजनों के मुताबिक, दोनों सुबह घर से पड़ोस की बच्चियों के साथ खेलने जाने की बात कहकर निकली थीं। कुछ देर बाद उनके तालाब में डूबने की खबर मिली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलते ही पहाड़पुर पुलिस के साथ बीडीओ अखिलेश कुमार और सीओ रामसेवक पासवान समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)