होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं का टकराव खत्म: सीएम साय के निर्देश पर बदली एसआई मुख्य परीक्षा की तारीख
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं का टकराव खत्म: सीएम साय के निर्देश पर बदली एसआई मुख्य परीक्षा की तारीख

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं का टकराव खत्म: सीएम साय के निर्देश पर बदली एसआई मुख्य परीक्षा की तारीख

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CGPSC, SI Exam : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के युवाओं के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं। पूर्व में यह परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी थी, जबकि इसी दौरान 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी निर्धारित थी। तिथियों के इस टकराव के कारण अभ्यर्थियों के समक्ष किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए, जिसके बाद अब यह मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री साय का कहना है कि युवाओं का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है और किसी भी व्यावहारिक समस्या के कारण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। आयोग द्वारा इस संबंध में विस्तृत सूचना और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Editor
लेखकEditor
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)